Skip to content

30 से अधिक ब्रिटिश भारतीयों का किंग चार्ल्स ने किया सम्मान, इन्हें मिला नाइटहुड

भारतीय मूल के पूर्व मंत्री आलोक शर्मा को नाइटहुड से नवाजा गया है। प्रो. पार्थसारथी दासगुप्ता (80) को नाइट्स ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर (GBE) प्रदान किया गया है। नए साल पर किंग चार्ल्स की ओर से भारतीय मूल के कई अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

Photo by Anika Mikkelson / Unsplash

ब्रिटेन ने भारतीय मूल के 30 से अधिक शिक्षाविदों और अर्थशास्त्रियों के अलावा परोपकार, चिकित्सा और राजीनितिक जगत के लोगों का सम्मान किया है। नए साल के अवसर पर किंग चार्ल्स की ओर से इन भारतीय मूल के लोगों को ब्रिटेन और बाहरी देशों में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। लोक सेवा, युवा और सामुदायिक क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वालों को प्राथमिकता के आधार पर सम्मान के लिए चुना गया है।

भारतीय मूल के पूर्व मंत्री आलोक शर्मा को नाइटहुड से नवाजा गया है। आलोक शर्मा पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में ग्लासगो, स्कॉटलैंड में हुए COP26 सम्मेलन के अध्यक्ष थे। शर्मा मूल रूप से आगरा, उत्तर प्रदेश के हैं। पढ़ाई के लिए वह महज पांच साल की उम्र में रीडिंग, ब्रिटेन आ गए थे। इस समय वह रीडिंग वेस्ट से सांसद हैं। शर्मा पिछले साल अक्तूबर तक बोरिस जॉनसन सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।  

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest