Skip to content

ब्लिंकन और ऑस्टिन कई देशों की यात्रा पर रवाना, भारत भी रुकेंगे

ब्लिंकन और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा की शुरुआत इजराइल के तेल अवीव से हो रही है। वह आज यानी 2 नवंबर को तेल अवीव जा रहे हैं। तेल अवीव के बाद वह जॉर्डन की यात्रा करेंगे। जॉर्डन के बाद वे टोक्यो, सियोल और आखिरी में भारत जाएंगे।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन इस महीने भारत की यात्रा करने वाले हैं। वह नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे। भारत किस तारीख को पहुंचेंगे इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। हालांकि वह 2 से 10 नवंबर के बीच कई देशों की यात्रा पर हैं और अंत में भारत जांएगे।

बताया जा रहा है कि ब्लिंकन और ऑस्टिन 2 प्लस 2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए भारत जाएंगे। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से मुलाकात कर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में द्विपक्षीय और वैश्विक चिंताओं और विकास पर चर्चा करेगा।

एंटनी ब्लिंकन और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच नई दिल्ली में होगी मुलाकात।

ब्लिंकन और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा की शुरुआत इजराइल के तेल अवीव से हो रही है। वह आज यानी 2 नवंबर को तेल अवीव जा रहे हैं। तेल अवीव के बाद वह जॉर्डन की यात्रा करेंगे। डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ब्लिंकन इजराइल में अंतरराष्ट्रीय मानवतावादी कानून के अनुरूप आतंकवाद के खिलाफ इजराइल के बचाव के अधिकार के लिए अमेरिका का समर्थन दोहराएंगे। इसके अलावा वह इजराइल, वेस्ट बैंक और गाजा में अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के प्रयासों पर चर्चा करेंगे। साथ ही बंधकों की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने के लिए भी काम करेंगे।

इजराइल के बाद एंथनी ब्लिंकन जॉर्डन, टोक्यो, सियोल और आखिरी में भारत की यात्रा करेंगे। बता दें कि वह टोक्यो में सचिव 2023 की दूसरी G7 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। अंत में ब्लिंकन अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए भारत आएंगे। यहां वह हिंद-प्रशांत में द्विपक्षीय और वैश्विक चिंताओं और विकास दोनों पर चर्चा करने के लिए विदेश मंत्री जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

Comments

Latest