Skip to content

'भारत जोड़ो यात्रा' को न्यूयॉर्क से मिला साथ, ओवरसीज कांग्रेस ने किया यूनिटी वॉक

न्यूयॉर्क जोड़ो यात्रा 47वीं स्ट्रीट से शुरू हुई। इस दौरान लोगों ने पदयात्रा करते हुए यूनियन स्क्वायर तक का सफर तय किया। इसके बाद वहां लगी महात्मा गांधी का प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

अमेरिका में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC-USA) ने रविवार को न्यूयॉर्क में यूनिटी वॉक का आयोजन किया। यह यात्रा भारत में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का समर्थन करने के लिए निकाली गई। आयोजकों का कहना है कि इस न्यूयॉर्क जोड़ो यात्रा में 300 से ज्यादा लोग शामिल हुए।

IOC-USA ने भारतीय संविधान को बनाए रखने की सभी पहलों के साथ एकजुटता की भी घोषणा की।

इस न्यूयॉर्क जोड़ो यात्रा को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन डॉ. सैम पित्रोदा ने हरी झंडी दिखाई। जानकारी के अनुसार यात्रा 47वीं स्ट्रीट से शुरू हुई। इस दौरान लोगों ने पदयात्रा करते हुए यूनियन स्क्वायर तक का सफर तय किया। इसके बाद वहां लगी महात्मा गांधी का प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest