Skip to content

भारत ने खालिस्तानी खतरे की चेतावनी दी, ऑस्ट्रेलिया ने चौकस किया सुरक्षा तंत्र

ह विभाग कुछ विदेशी खालिस्तानी लोगों की वीजा शर्तों की जांच कर रहा है। ये लोग मेलबर्न में होने वाले खालिस्तान जनमत संग्रह में सक्रिय रूप से शामिल बताए जाते हैं। भारतीय अधिकारियों ने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा का खतरा भी जताया है।

खालिस्तान का झंडा बुलंद करने वालों के खिलाफ भारत ने विदेशी धरती पर पेंच कसने शुरू कर दिए हैं। भारत सरकार के अधिकारियों ने विभाजनकारी ताकतों को लेकर ऑस्ट्रेलिया के शासन को न केवल आगाह किया है बल्कि इसके बढ़ते खतरे को लेकर चेतावनी के साथ अपनी चिंता भी व्यक्त की है। इसके बाद आंतरिक सुरक्षा तंत्र के भीतर काम करने वाले वरिष्ठ ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने एक कोर ग्रुप का गठन किया है जो भारत की चिंताओं की पड़ताल कर रहा है।

हाल ही में भारतीय अधिकारियों की ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग और गृह मंत्री क्लेयर ओ नील के साथ बैठक हुई थी।

कुछ समय पहले भारत सरकार के अधिकारियों की ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग और गृह मंत्री क्लेयर ओ नील के साथ एक बैठक हुई थी। इस बैठक में भारतीय अधिकारियों ने ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन को एक दस्तावेज सौंपा था जिसमें ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी प्रचार का 'दि ऑस्ट्रेलिया टुडे' का कवरेज भी था। इसी के साथ भारतीय समुदाय की चिंताओं से भी मंत्रियों को अवगत कराया गया था।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest