Skip to content

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में पाक-बांग्लादेश से भी पीछे भारत... पर असल कहानी तो कुछ और है!

ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI-2022) में भारत इस बार 107वें नंबर पर है। चौंकाने वाली बात यह है कि पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देश भी उससे ऊपर हैं। भारत ने रिपोर्ट को खारिज करते हुए इसे 'गलतियों का पैमाना' करार दिया है।

इस साल ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई-2022 ) में भारत को 107वें नंबर पर रखा गया है। जीएचआई में 0 से 100 के पैमाने पर भारत को 29.1 अंक दिए गए हैं। भारत सरकार ने इस सूची को खारिज कर दिया है और इसे 'गलतियों का पैमाना' करार देते हुए आरोप लगाया है कि यह भारत की छवि को 'दागदार' बनाने की कोशिश है।

जीएचआई की चौंकाने वाली बात यह है कि भारत के पड़ोसी देश और यहां तक की पाकिस्तान और श्रीलंका तक को इस लिस्ट में उससे ऊपर रखा गया है। भूख के मामले में इस बार श्रीलंका (64), नेपाल (81), बांग्लादेश (84) और पाकिस्तान (99) भारत से बेहतर स्थिति में बताए गए हैं। वही पाकिस्तान तो इस समय भयानक आर्थिक संकट से गुजर रहा है और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन उसे 'दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक' बता चुके हैं।

इस लिस्ट में अफगानिस्तान भारत से बस थोड़ा ही पीछे (109) है। वही अफगानिस्तान जहां इस समय इस्लामी आतंकी संगठन तालिबान का शासन है और भारत उसे खाद्य व चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहा है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest