Skip to content

अमेरिका में खुला पहला गांधी संग्रहालय, महात्मा के मूल्यों को मिला जीवंत स्वरूप

संग्रहालय की ओर से मार्टिन लूथर किंग फाउंडेशन के साथ भागीदारी की उम्मीद की जा रही है ताकि आधुनिक युग के दो महानतम व्यक्तियों के जीवन और संदेशों को एकसाथ प्रदर्शित किया जा सके।

अमेरिका के न्यू जर्सी में महात्मा गांधी का पहला संग्रहालय खुल गया है। गांधी जयंती के अवसर पर गांधियन सोसायटी ने भारत के राष्ट्रपिता का स्मरण किया। इस संग्रहालय परियोजना में आदित्य बिड़ला समूह की भी भागीदारी है। संग्रहालय में कलाकृतियों के अलावा इंटरैक्टिव डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन भी हैं, जहां से महत्वपूर्ण जानकारियां ली जा सकती हैं।  

9 अक्तूबर को इस आयोजन में भारतीय महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल भी शामिल हुए।

इन कलाकृतियों के माध्यम से आगंतुक महात्मा गांधी के जीवन की घटनाओं को जीवंत रूप में देख सकते हैं। संग्रहालय परियोजना को 'अनन्त गांधी' नाम दिया गया है। संग्रहालय को मार्टिन लूथर किंग फाउंडेशन के साथ भागीदारी की उम्मीद है ताकि आधुनिक युग के दो महानतम व्यक्तियों के जीवन और संदेशों को एकसाथ प्रदर्शित किया जा सके।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest