Skip to content

पीएम मोदी पर BBC डॉक्यूमेंट्री का विवाद अमेरिका पहुंचा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये बयान

दो हिस्सों में बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री में दावा किया गया है कि उसमें वर्ष 2002 में हुए गुजरात दंगों के कुछ पहलुओं की पड़ताल की गई है। तब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे। भारत सरकार इसे प्रधानमंत्री मोदी और देश के खिलाफ दुष्प्रचार बताकर सोशल मीडिया पर ब्लॉक करने का आदेश दे चुकी है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री पर इन दिनों गहरा विवाद छिड़ गया है। भारत सरकार उसे प्रधानमंत्री और देश के खिलाफ दुष्प्रचार बताकर सोशल मीडिया पर ब्लॉक करने का आदेश दे चुकी है। देश के कई हिस्सों में इस डॉक्यूमेंट्री को देखने-दिखाने को लेकर विवाद और तनाव की स्थिति है। इस मामले पर अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने भी बयान दिया है और भारत से लगातार मजबूत होते संबंधों को दोहराया है।

BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री के बहाने अमेरिका ने एक बार फिर भारत के साथ अपने संबंधों को लेकर दुनिया को आईना दिखाया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस से एक पत्रकार ने जब इस डॉक्युमेंट्री को लेकर सवाल किया तो उन्होंने लोकतंत्र का जिक्र करते हुए कहा- मैं बीबीसी डॉक्यूमेंट्री से जुड़े मामले से परिचित नहीं हूं किंतु उन साझा मूल्यों से अच्छी तरह वाकिफ हूं जो अमेरिका और भारत को दो संपन्न और जीवंत लोकतंत्रों के रूप में स्थापित करते हैं।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest