Skip to content

वाशिंगटन से 'विश्व मैत्री वर्ष' की शुरुआत करेगा अहिंसा विश्व भारती

भगवान महावीर का 2550वां निर्वाण महोत्सव 'विश्व मैत्री वर्ष' के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा। अहिंसा विश्व भारती इस समारोह का आयोजन विश्व के विभिन्न देशों में करेगा। इसकी शुरुआत अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और यूएई की संसद असेंबली में होगा।

अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केन्द्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश।

अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केन्द्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी शांति सद्भावना यात्रा के तहत भारत से अमेरिका के लिए सोमवार को रवाना हुए। वे अमेरिका में आयोजित हो रहे 'विश्व मैत्री वर्ष' के शुभारंभ समारोह में हिस्सा लेंगे। भगवान महावीर का 2550वां निर्वाण समारोह 'विश्व मैत्री वर्ष' के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा।

'विश्व मैत्री वर्ष' समारोह की शुरुआत अमेरिका के वाशिंगटन स्थित कैपिटल हिल से होगी। Photo : Ahimsa Vishwa Bharti

अहिंसा विश्व भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका-कनाडा की शांति सद्भावना यात्रा पर रवाना होने से पहले उन्होंने पूर्व मंगल भावना समारोह को संबोधित करते हुए घोषणा की और कहा कि भगवान महावीर का 2550वां निर्वाण महोत्सव 'विश्व मैत्री वर्ष' के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा। अहिंसा विश्व भारती इस समारोह का आयोजन विश्व के विभिन्न देशों में करेगा। इसकी शुरुआत अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और यूएई की संसद असेंबली में होगा।

समारोह में लोकेशजी ने कहा कि भगवान महावीर अहिंसा व शांति के अग्रदूत थे उनकी शिक्षाएं तात्कालिक समय में जितनी उपयोगी थी उसकी प्रासंगिकता आज भी है इसलिए उनके निर्वाणोत्सव को 'विश्व मैत्री वर्ष' के रूप में मनाया जा रहा है।

'विश्व मैत्री वर्ष' समारोह की शुरुआत अमेरिका के वाशिंगटन स्थित कैपिटल हिल में सिंतबर के आखिरी सप्ताह में लोकेशजी की उपस्थिति में होगी। संगठन से जुड़े प्रकाश नागर ने बताया कि इसके बाद कनाडा के टोरोंटो और ग्रेटर ब्रिटिश कोलंबिया में अक्टूबर के पहले हफ्ते में विश्व मैत्री वर्ष समारोह आयोजित किया जाएगा। इन समारोह में भी आचार्य लोकेशजी मौजूद रहेंगे। इसके बाद यही कार्यक्रम ब्रिटेन के लंदन पार्लियामेंट और यूएई के इंडिया सेंटर में नवंबर में आयोजित किया जाएगा।

Comments

Latest