पृथ्वी पर मां दुर्गा के आगमन और महिला शक्ति का प्रतीक पर्व भारत और दुनिया के अन्य देशों में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में न्यू जर्सी स्थित महिलाओं का गैर लाभकारी संगठन 'अग्रणी' इस बार दुर्गा पूजा का उत्सव पारंपरिक उल्लास और महिला शक्ति को समर्पण भाव से मनाने जा रहा है।
अग्रणी की आधारशिला कुछ उत्साही महिलाओं ने 3 जनवरी 2022 को रखी थी। कुछ ही समय में यह संगठन अमेरिका के भारतीय समुदाय में अपने कार्यों और उद्देश्यों के कारण ख्याति अर्जित कर चुका है। अग्रणी का मिशन महिलाओं को सशक्त बनाने, समुदायों का उत्थान करने और आधी आबादी तथा बच्चों पर केंद्रित धर्मार्थ कार्यों का समर्थन है।
संगठन का नेतृत्व पूरी तरह से महिलाओं के हाथ में है और 18 महीने की अपनी छोटी सी यात्रा में इसने कामयाबी की कई गाथाएं लिखते हुए अब 14 और 15 अक्तूबर को प्लेनफील्ड हाई स्कूल, न्यी जर्सी में दुर्गा पूजा का ऐसिताहिक पर्व मनाने की तैयारी की है। अग्रणी की यात्रा सकारात्मक सामाजिक प्रभाव पैदा करने के लिए महिलाओं को एकजुट करने के विचार के साथ शुरू हुई। तब से यह संगठन विविध पृष्ठभूमि की समर्पित महिलाओं के नेतृत्व में फला-फूला है।
यहां महिलाएं सामुदायिक नेताओं के रूप में काम करती हैं और अग्रानी के मिशन को सफलता की ओर ले जाते हुए आगे बढ़ती हैं। अग्रणी के काम की एक विशिष्टता विभिन्न आयोजनों के माध्यम से समुदाय को वापस लौटाने की प्रतिबद्धता है जिससे प्राप्त आय से अमेरिका में महिलाओं और बच्चों को समर्पित संगठनों को लाभ मिलता है।
बंगाली समुदाय के अलावा महिलाओं के एक विविध समूह के रूप में अग्रणी की अब अन्य भारतीय भाषा संस्कृतियों में भी उपस्थिति है क्योंकि वे अग्रणी हैं। मिसाल के तौर पर पिछले वर्ष का अनुष्ठान एक महिला पुजारी द्वारा संपन्न कराया गया। इस वर्ष भी अग्रणी की दुर्गा पूजा भव्य होने जा रही है।
उम्मीद की जा रही है कि इसमें दो दिनों में 2000 लोग शामिल होंगे। सभी के लिए दोपहर का भोजन मुफ्त रहेगा। यह आयोजन पू्र्ण रूप से महिलाओं द्वारा संचालित होगा जो अमेरिका में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। आयोजन में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा धन-संचय भी किया जाएगा ताकि महिलाओं के सशक्तीकरण में लगे समूहों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान की जा सके।