Skip to content

अभिनेत्री वहीदा रहमान को मिला हिंदी फिल्मी जगत का सबसे बड़ा सम्मान

वहीदा रहमान ने साल 1965 में आई गाइड और 1968 में नील कमल फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था। साल 1971 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कैटेगरी में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

हिंदी फिल्मों की बेहतरीन अदाकारा रहीं वहीदा रहमान को भारत सरकार ने 53वें दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया है। वहीदा रहमान को साल 1972 में भारत के सर्वोच्च सम्मानों में से एक पद्म श्री और 2011 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा करते हुए बताया कि प्रसिद्ध अभिनेत्री वहीदा रहमान को साल 2021 के लिए दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए इस पुरस्कार की घोषणा करते हुए उन्हें बेहद खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है।

मंत्री ने कहा कि वहीदा रहमान को हिंदी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए समीक्षकों द्वारा सराहा गया है। उनकी प्यासा, कागज के फूल, चौदहवी का चांद, साहेब बीवी और गुलाम, गाइड और खामोशी हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय फिल्मों में शामिल हैं। अपने 5 दशकों से अधिक के करियर में उन्होंने अपनी भूमिकाओं को बेहद कुशलता से निभाया है। उन्हें फिल्म रेशमा और शेरा में एक कुल महिला की भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

अनुराग ने बताया कि पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित वहीदा ने एक भारतीय नारी के समर्पण, प्रतिबद्धता और ताकत का उदाहरण दिया है जो अपनी कड़ी मेहनत से पेशेवर उत्कृष्टता के उच्चतम स्तर को हासिल कर सकती है। अनुभवी अभिनेत्री वहीदा रहमान को यह पुरस्कार देने का फैसला नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के तुरंत बाद आया है। यह पुरस्कार 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।

अनुराग ने बताया कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए आशा पारेख, चिरंजीवी, परेश रावल, प्रोसेनजीत चटर्जी और शेखर कपूर का भी नाम चयन समिति में था। आपको बता दें कि वहीदा रहमान ने साल 1965 में आई गाइड और 1968 में नील कमल फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था। साल 1971 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कैटेगरी में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वहीदा रहमान को साल 1972 में भारत के सर्वोच्च सम्मानों में से एक पद्म श्री और 2011 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। वहीदा रहमान ने अपने लंबे करियर में 90 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

Comments

Latest