Skip to content

आचार्य लोकशजी ने US-कनाडा में शुरू की विश्व शांति सद्भाव यात्रा

इस यात्रा के दौरान लोकेशजी न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, फ्लोरिडा, लॉस एंजिल्स, शिकागो, वैंकूवर आदि शहरों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लेक्चर देने के साथ-साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी यात्रा के माध्यम से भगवान महावीर के अहिंसा और अनेकांतवाद दर्शन का संदेश पूरे विश्व में प्रसारित किया जाएगा।

सभी फोटो : Ahimsa Vishwa Bharti

अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक और विश्व शांति दूत प्रख्यात जैन आचार्य डॉ. लोकेशजी न केवल भारत और अमेरिका बल्कि दुनिया के कई देशों में पिछले 40 साल से शांति, सद्भाव और अहिंसा का संदेश फैलाकर विश्व शांति की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इसी तर्ज पर अब आचार्य लोकेशजी ने अमेरिका-कनाडा में विश्व शांति सद्भाव यात्रा की शुरुआत की है।

9 जून से शुरू हुई आचार्य लोकेश जी की विश्व शांति सद्भाव यात्रा में वह भारतीय संस्कृति के गौरव को बढ़ाएंगे।

इस यात्रा के दौरान लोकेशजी न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, फ्लोरिडा, लॉस एंजिल्स, शिकागो, वैंकूवर आदि शहरों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लेक्चर देने के साथ-साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। इतना ही नहीं वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र संघ, शिकागो में विश्व धर्म संसद, फ्लोरिडा में जैन अधिवेशन और भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत दिवस परेड में भी भाग लेंगे।

भारत से सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि आचार्य लोकेशजी विश्वभर में शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं।

भारत से सांसद एवं क्रिकेटर गौतम गंभीर ने मंगल भावना समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आचार्य लोकेशजी पूरे विश्व में समाज, प्राचीन भारतीय संस्कृति और जैन धर्म में शांति, सदभाव और भाईचारे के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। 9 जून से शुरू हुई आचार्य लोकेश जी की विश्व शांति सद्भाव यात्रा में वह भारतीय संस्कृति के गौरव को बढ़ाएंगे।

जीतो एपेक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय श्रीश्रीमल जैन ने आचार्य लोकेशजी की अमेरिका शांति सद्भावना यात्रा के अवसर पर आयोजित 'मंगल भावना समारोह' को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी यात्रा के माध्यम से भगवान महावीर के अहिंसा और अनेकांतवाद दर्शन का संदेश पूरे विश्व में प्रसारित किया जाएगा।

कार्यकम का संचालन करण कपूर ने किया था और धन्यवाद ज्ञापन तारकेश्वरी मिश्रा ने किया। 

वहीं सहयोग दिल्ली के अध्यक्ष मनोज जैन ने कहा कि आचार्य लोकेशजी ने अपने मानवीय कार्यों से न केवल जैन धर्म बल्कि भारतीय संस्कृति को विश्वभर में फैलाने का अनुकरणीय कार्य किया है। इस मौके पर महंत लोकेशदासजी, न्यूजर्सी से प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता हरीश अरोड़ा, योगाचार्य देव चंद झा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

बता दें कि कार्यकम का संचालन करण कपूर ने किया था और धन्यवाद ज्ञापन तारकेश्वरी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े विनीत कुमार, जावेद, विनय, प्रतिभा मिश्रा आदि ने आचार्य लोकेशजी को शांति एवं सदभाव यात्रा की शुभकामनाएं दी।

#Acharyalokeshji #Jainism #Peace #India #Indian #Indiandiapora #USCanada #USA #Ahinsavishvashanti

Comments

Latest