Skip to content

ACA की 13वीं वर्षगांठ पर वाइट हाउस पहुंचे AAPI प्रमुख, सरकार को कहा थैंक्यू

अमेरिका में प्रत्येक 7 रोगियों में से 1 रोगी का इलाज AAPI का ही कोई सदस्य करता है। इतना ही नहीं इस संगठन के कई सदस्य अमेरिकी और दुनिया भर की स्वास्थ्य सेवाओं में नीति-निर्माता के तौर पर काम कर रहे हैं।

Photo by AAPI

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस में बीते दिनों अफोर्डेबल केयर एक्ट (ACA) की 13वीं वर्षगांठ मनाई गई थी। इस कार्यक्रम में अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ द फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजन (AAPI) संगठन के अध्यक्ष डॉ. रवि कोल्ली को भी आमंत्रित किया गया। डॉ. कोल्ली ने कहा कि अफोर्डेबल केयर एक्ट की 13वीं वर्षगांठ मनाने के समारोह में AAPI का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए एक सौभाग्य और सम्मान की बात है।

AAPI से डॉ. रूपक पारिख, रोशन शाह, समीर गुप्ता और जय भट भी कार्यक्रम में शामिल हुए। Photo by AAPI

कार्यक्रम में एएपीआई की ओर से डॉ. रूपक पारिख, रोशन शाह, समीर गुप्ता और जय भट भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसे एक्ट को ऐतिहासिक बताते हुए डॉ. कोल्ली ने वर्तमान प्रशासन की भी प्रशंसा की और कहा कि इससे अमेरिकियों को किफायती स्वास्थ्य लाभ मुहैया कराने में मदद मिली है। आंकड़ों का हवाला देते हुए डॉ. कोल्ली ने कहा कि साल 2023 के दौरान ओपन नॉमिनेशन में 16.4 मिलियन (1 करोड़ 64 लाख) लोगों ने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर हस्ताक्षर किए थे। साल 2021 की तुलना में यह संख्या 4.4 मिलियन (44 लाख) से अधिक है।

डॉ. कोल्ली ने ओपन एनरोलमेंट आउटरीच के लिए भी बाइडेन प्रशासन को धन्यवाद दिया। Photo by AAPI

डॉ. कोल्ली ने ओपन एनरोलमेंट आउटरीच के लिए भी बाइडेन प्रशासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इसके जरिए AAPI कम्युनिटी, अफ्रीकी अमेरिकी, स्पेनिश और अंग्रेजी सहित कई भाषाई लोगों को जोड़ने में मदद मिली हैं जिनकी पहले स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच कम थी।

HHS के अध्ययनों का उल्लेख करते हुए डॉ. कोल्ली ने कहा कि 2022 और 2023 के शुरुआत तक एक्ट से कुल 40.2 मिलियन (4 करोड़ से अधिक) अमेरिकियों को कवरेज से संबंधित लाभ प्राप्त करने में मदद मिली है। यह संख्या साल 2021 की तुलना में 9.3 मिलियन (लगभग 90 लाख) यानी लगभग 30% अधिक है। वहीं 2014 की तुलना में यह संख्या 219 प्रतिशत अधिक है।

व्हाइट में हुए इस कार्यक्रम में कई हेल्थकेयर पेशेवर और लीडर्स भी मौजूद थे। Photo by AAPI

आपको बता दें कि अमेरिका में प्रत्येक 7 रोगियों में से 1 रोगी का इलाज AAPI का ही कोई सदस्य करता है। इतना ही नहीं इस संगठन के कई सदस्य अमेरिकी और दुनिया भर की स्वास्थ्य सेवाओं में नीति-निर्माता के तौर पर काम कर रहे हैं।

व्हाइट में हुए इस कार्यक्रम में कई हेल्थकेयर पेशेवर और लीडर्स भी मौजूद थे। राष्ट्रपति जो बाइडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और स्पीकर एमेरिटी नैन्सी पेलोसी ने एक्ट की 13वीं वर्षगांठ को उसी कमरे से चिन्हित किया जहां पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस कानून पर हस्ताक्षर किए थे।

इस एक्ट को ओबामाकेयर के नाम से भी जाना जाता है। इसे 2010 में हस्ताक्षरित किया गया था। इस एक्ट का उद्देश्य सभी अमेरिकियों के लिए सस्ती स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करना है। इस एक्ट के जरिए उपभोक्ताओं को बीमा कंपनी के जाल से बचाने के लिए भी डिजाइन किया गया था। एक्ट के माध्यम से बीमा कवरेज प्राप्त करके लाखों अमेरिकियों को लाभ हुआ है।

Comments

Latest