Skip to content

ह्यूस्टन में दर्दनाक हादसा, भारतीय मूल की डॉक्टर-डांसर की कार दुर्घटना में मौत

53 वर्षीय मिनी वेट्टिकल एक डॉक्टर होने के साथ-साथ डांसर और पांच बच्चों की मां भी थीं। वह बेलोर यूनिवर्सिटी में फैकल्टी मेंबर थीं और मुख्य रूप से हैरिस हेल्थ क्लिनिक में काम करती थीं। वह प्रथम ह्यूस्टन और ह्यूस्टन एरिया वूमेंस सेंटर जैसे संगठनों के साथ जुड़ी थीं।

अमेरिका के ह्यूस्टन की रहने वाली डॉक्टर मिनी वेट्टिकल की एक कार हादसे में मौत हो गई। 53 वर्षीय वेट्टिकल एक डॉक्टर होने के साथ-साथ डांसर और पांच बच्चों की मां भी थीं। उनके साथ यह हादसा 7 दिसंबर को तब हुआ, जब वह काम से वापस घर लौट रही थीं तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की उनकी कार से टक्कर हो गई।

मिनी क्लासिकल डांस में भी माहिर थीं। निधन से एक सप्ताह पहले उन्होंने एक प्रतियोगिता भी जीती थी।

मिनी वेट्टिकल बेलोर यूनिवर्सिटी में फैकल्टी मेंबर थीं और मुख्य रूप से हैरिस हेल्थ क्लिनिक में काम करती थीं। उनके परिवार में पति सेलेस्टीन वेट्टिकल के अलावा पांच बच्चे पूजा, ईशा, दिया, डिलन और एडेन हैं।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest