Skip to content

पंजाबियों को इटली पसंद है! यूरोप के इस देश में रहने वाले भारतीयों में से 80% पंजाबी

भारत में इटली के राजदूत विन्सेंज़ो डी लुका ने बताया कि 1990 के बाद से इटली में भारत से आने वाले प्रवासियों की तादाद लगभग 10 गुना बढ़ चुकी है। 1991 में इनकी संख्या जहां 20 हजार थी, जो 2022 में बढ़कर 2,10,000 हो चुकी है। इनमें से 80 फीसदी पंजाब राज्य के हैं।

क्या आप जानते हैं कि यूरोपीय यूनियन के किस देश में सबसे ज्यादा भारतीय रहते हैं? इस देश का नाम है इटली। यही नहीं, आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि इटली में रहने वाले भारतीयों में से 80 फीसदी पंजाबी हैं और उनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहली बार चंडीगढ़ की यात्रा पर आए भारत में इटली के राजदूत विन्सेंज़ो डी लुका ने यह जानकारी दी है।

राजदूत ने बताया कि 1990 के बाद से इटली में भारत से आने वाले प्रवासियों की तादाद लगभग 10 गुना बढ़ चुकी है। 1991 में इनकी संख्या जहां 20 हजार थी, जो 2022 में बढ़कर 2,10,000 हो चुकी है। इनमें से 80 फीसदी पंजाब राज्य के हैं। राजदूत के शब्दों में, बहुत से विद्वान इसे यूरोप में शांत भारतीय क्रांति करार देते हैं।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest