Skip to content

दक्षिण अफ्रीका से 5 साल में 50 चीते लाए जाएंगे भारत, पहली खेप अगले महीने आएगी

नामीबिया से भारत लाए गए 8 चीतों के बाद अब दक्षिण अफ्रीका से अगले महीने फरवरी में 12 चीतों का पहला जत्था भारत लाया जाएगा। सरकार की योजना है कि अगले 8 से 10 साल तक हर साल 12 चीतों का आयात किया जाए।

Photo by Eric Knoll / Unsplash

नामीबिया के बाद अब दक्षिण अफ्रीका से चीते भारत लाए जाएंगे। दोनों देशों के बीच इस संबंध में शुक्रवार को समझौता हुआ। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मुताबिक सरकार की योजना है कि अगले 8 से 10 साल तक सालाना 12 चीतों को लाया जाए। 12 चीतों का पहला जत्था दक्षिण अफ्रीका से अगले महीने फरवरी में भारत पहुंचेगा।

नवंबर 2022 में मोदी सरकार नामीबिया से 8 चीते लाने में कामयाब रही।

भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के बीच इस संबंध में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसका मकसद भारत में चीतों की आबादी को फिर से बहाल करना है। वैसे तो सरकार अगले 8 से 10 साल तक हर साल 12 चीतों को लाना चाहती है लेकिन एमओयू की शर्तों की प्रासंगिकता सुनिश्चित करने के लिए हर पांच साल में इसकी समीक्षा की जाएगी।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest