Skip to content

ऑस्कर ऑफ डिप्लोमेसीः संयुक्त राष्ट्र में दिए गए 'दिवाली- पावर ऑफ वन' पुरस्कार

'ऑस्कर ऑफ डिप्लोमेसी' के रूप में प्रसिद्ध 'दिवाली- पावर ऑफ वन' पुरस्कार की स्थापना साल 2017 में दिवाली फाउंडेशन यूएसए द्वारा की गई थी। ये सम्मान शांतिपूर्ण और सुरक्षित विश्व की खातिर काम करने के लिए हर साल दिया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र ने चार अनुभवी राजनयिकों और एक अमेरिकी सांसद को इस साल 'दिवाली- पावर ऑफ वन' पुरस्कार से सम्मानित किया है। ये सम्मान शांतिपूर्ण और सुरक्षित विश्व की खातिर काम करने के लिए हर साल दिया जाता है।

सुरक्षा परिषद की मौजूदा अध्यक्ष रुचिरा कंबोज ने कहा कि दिवाली बुराई पर अच्छाई की जीत और भगवान राम की अयोध्या वापसी का प्रतीक है।

यह पुरस्कार पूर्व स्थायी प्रतिनिधियों या संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के पूर्व उच्च-स्तरीय सदस्यों या जल्द सेवानिवृत्त होने वाले ऐसे उच्च स्तरीय सदस्यों को दिया जाता है जिन्होंने निस्वार्थ रूप से सभी के लिए अधिक संपूर्ण, शांतिपूर्ण और सुरक्षित दुनिया बनाने के लिए योगदान दिया हो।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Could not load content Could not load content