Skip to content

पंजाब के युवक की न्यूजीलैंड में हत्या, पार्क में मिला शव

25 वर्षीय रमनदीप सिंह पंजाब के गुरदासपुर जिले के कोटली शाहपुर के रहने वाले थे। वह 201 में उच्च शिक्षा के लिए न्यूजीलैंड आए थे। वह सुरक्षा उपकरण का काम करने वाली एक कंपनी आर्मरगार्ड में काम कर रहे थे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। सांकेतिक तस्वीर

न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के एक युवक की हत्या कर दी गई है। 25 वर्षीय रमनदीप सिंह पंजाब के गुरदासपुर जिले के कोटली शाहपुर के रहने वाले थे। उनकी हत्या के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। रमनदीप की हत्या से परिजन सदमे में हैं।

रमनदीप सिंह 2018 में स्टडी वीजा पर उच्च शिक्षा के लिए न्यूजीलैंड आए थे। वह सुरक्षा उपकरण का काम करने वाली एक कंपनी आर्मरगार्ड में काम कर रहे थे। ऑकलैंड के मैसी में रॉयल रिजर्व पार्क में रविवार की रात को रमनदीप का शव बरामद हुआ।

पुलिस ने इस सिलसिले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पार्क के आसपास रहने वाले लोगों से इस हत्याकांड को लेकर किसी भी तरह की सूचना शेयर करने की अपील की है। पुलिस ने हालांकि इस बारे में कुछ नहीं बताया कि रमनदीप की हत्या कैसे और किस वजह से की गई।

रमनदीप अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था। उसके दोस्तों ने जैसे ही उसकी मौत की खबर परिजनों को दी, उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रमनदीप की मौत को लेकर पूरे कोटली शाहपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग इस हत्याकांड के दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

Comments

Latest