जटायु अर्थ सेंटर : विश्व का सबसे बड़ा पक्षी शिल्प जिसे देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे

रविवार का दिन था। केबल कार में सवारी के लिए लंबी कतारें लगी हुई थीं। ये सब विश्व के सबसे बड़े पक्षी शिल्प को देखने के लिए जटायु अर्थ सेंटर जाने को बेताब थे। मैं भी केरल में चाड्यामंगलम की राह पर था जहां वह विशालकाय शिल्प है। उस पक्षी का ऊंचा सा सिर, पंजे और चोंच मीलों दूर से दिखाई देते हैं।

Photo by Sakshi Adenwala / Unsplash

यह शिल्प 15 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसे बनाने की शुरुआत 2018 में की गई थी। शिल्प के क्यूरेटर राजीव अचल हैं। यह केरल राज्य के पर्यटन के बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर मॉडल (बीओटी मॉडल) के अंतर्गत आता है। यह 65 एकड़ में चार पहाड़ियों पर फैला हुआ है। इसकी ऊंचाई 350 मीटर से अधिक है।