उपलब्धि: दक्षिण अफ्रीका के IGI बने भारतीय मूल के इम्तियाज अहमद

दक्षिण अफ्रीका की संसद ने भारतीय मूल के इंटेलिजेंस सर्विस ऑफिसर इम्तियाज अहमद को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें इंस्पेक्टर जनरल ऑफ इंटेलिजेंस (IGI) नियुक्त किया है। बता दें कि आईजीआई के पास दक्षिण अफ्रीका की तीन प्रमुख इंटेलिजेंस सर्विसेज में दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच करने का अधिकार होता है। ये सर्विसेज स्टेट सिक्योरिटी एजेंसी, मिलिट्री इंटेलिजेंस और क्राइम इंटेलिजेंस डिविजन ऑफ साउथ अफ्रीकन पुलिस सर्विसेज हैं।

यहां की राष्ट्रीय असेंबली ने इंटेलिजेंस सर्विसेज ओवरसाइट एक्ट 1994 के नंबर 40 सेक्शन 7(1) के तहत फजल के नामांकन को अनुमति दी है। इस पद को हासिल करने में फजल 12 अन्य उम्मीदवारों से आगे रहे, जिन्हें इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया था। इस पद के लिए कुल 25 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया था, जिनमें से 12 को इंटरव्यू के लिए चुना गया था। फजल की नियुक्ति की राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।