Skip to content

जरूरत पड़ने पर भारत को और देंगे राफेल विमान: फ्रांस की रक्षामंत्री पार्ली

साल 2017 के बाद से पार्ली का यह चौथा भारत दौरा होगा। इससे पहले वह पिछले साल सितंबर में पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप को भारतीय वायु सेना में शामिल करने के लिए अंबाला में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत आई थीं।

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक और रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए शुक्रवार से दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि फ्रांस भारत को जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमान देने के लिए तैयार है। पार्ली ने यह टिप्पणी अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह से विस्तृत मुद्दों पर होने वाली वार्ता से पहले थिंकटैंक में की है। पार्ली ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि भारतीय वायुसेना राफेल विमानों से संतुष्ट है और हमें बहुत गर्व है कि कोविड महामारी के बावजूद हमने करार के तहत वक्त पर विमानों की आपूर्ति की है।

पार्ली ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। यह जानकारी भारत में फ्रांस के राजूदत इमैनुएल लेनैन ने अपने ट्वीटर अकाउंट से दी। लेनैन ने लिखा कि फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। फ्रांस दुनिया में बढ़ती अस्थिरता में भारत को एक बहुध्रुवीय व्यवस्था बनाने, लॉ एंड आर्डर की रक्षा करने और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रमुख शक्ति और भागीदार के रूप में देखता है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest