Skip to content

फोर्ब्स लिस्ट में इस बार विश्व की 100 ताकतवर महिलाओं में 4 भारतीय कौन हैं?

भारत की चार महिलाओं ने दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में जगह बनाई है। इसमें वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, Nykaa की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर, Biocon की फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ और HCL Technologies की चेयरपर्सन रोशनी नाडर शामिल हैं।

दुनिया की लोकप्रिय मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी की है, जिसमें 4 भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं। इस लिस्ट में टॉप पोजिशन पर मैकेंजी स्कॉट (अमेजन ग्रुप के मालिक जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी) हैं। अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

इस साल इस लिस्ट में 40 सीईओ के अलावा दुनिया भर की 19 महिला नेता को शामिल किया गया है। 

इस वर्ष की इस लिस्ट में 40 सीईओ के अलावा दुनिया भर की 19 महिला नेताओं को शामिल किया गया है। एक विशेष बात यह है कि पहले इस लिस्ट में नंबर वन पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल थीं लेकिन इस बार मैकेंजी स्कॉट को पहले स्थान पर रखा गया है। स्कॉट दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और अमेजन ग्रुप के मालिक जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी हैं। साल 2019 में दोनों के बीच तलाक हो गया था।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest