Skip to content

एक्शन: वॉट्सऐप ने एक महीने में लगा दिया 18.58 लाख भारतीय खातों पर ताला

मेटा के स्वामित्व वाले इस मैसेजिंग ऐप को 495 भारतीय खातों के खिलाफ शिकायतें मिलीं जिन्होंने 285 खातों पर प्रतिबंध लगाने की अपील की जिनमें से 24 को प्रतिबंधित कर दिया गया।

Photo by Dimitri Karastelev / Unsplash

वॉट्सऐप के शिकायत विभाग के माध्यम से उपयोगकर्ताओं से प्राप्त शिकायतों के बाद जनवरी में 18.58 लाख भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आंकड़ा 1 जनवरी से 31 जनवरी 2022 के बीच की अवधि का है। यह जानकारी मंगलवार को प्रकाशित इंस्टेंट मैसेंजिग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप की मासिक रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट मात्र प्रतिबं​धित भारतीय खातों की संख्या पर प्रकाश डालती है।

जो खाते सील किए गए हैं, उनमें मेटा के स्वामित्व वाले इस मैसेजिंग ऐप को 495 भारतीय खातों के खिलाफ शिकायतें भी मिलीं, जिन्होंने 285 खातों पर प्रतिबंध लगाने की अपील की। इनमें से 24 को प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके अलावा अधिकांश खातों पर प्रतिबंध वॉट्सऐप द्वारा बनाए गए टूल और संसाधनों के माध्यम से लगाया गया, जिसमें यह अकाउंट हानिकारक पाए गए। वॉट्सऐप 10 अंकों के मोबाइल नंबर से पहले 91 के आईएसडी कोड के जरिए भारतीय खातों की पहचान करता है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest