Skip to content

निजाम, बुद्ध, कोहिनूर, चारमीनार... इस हैदराबाद में बहुत कुछ है खास

भारत में हैदराबाद एक अलग ही मिजाज का शहर रहा है। आधुनिक विकास को छूता यह शहर आज भी पुरातन परंपराओं को अपनाए हुए है। यही वह शहर है, जहां से निकला कोहिनूर हीरा अभी तक विश्व में अपनी शान बनाए हुए है। यहां की रामोजी फिल्म सिटी का नाम गिनीज विश्व रेकॉर्ड में शुमार है।

Photo by Tejj / Unsplash

हैदराबाद, जिसे प्यार से मोतियों का शहर कहा जाता है। यह सबसे पुराने शाही भारतीय शहरों में से एक है। वर्षों पहले ये शहर दौलतमंद निज़ामों का घर था, जिन्होंने समय के साथ कई किले, महलों और उद्यानों का निर्माण कराया। आज हैदराबाद ऐतिहासिक इमारतों, आईटी पार्कों, कॉलेजों और पुराने रेस्तरां के साथ भारत के गौरवशाली शहरों में से एक है। आइए जानते हैं हैदराबाद के कुछ मजेदार और दिलचस्प तथ्य-

दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो

दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो

हैदराबाद की झोली में कई बड़ी उपलब्धियां हैं, सबसे बड़ी उपलब्धि है यहां का रामोजी फिल्म सिटी। यह दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो है! एक शहर के भीतर एक पूरा शहर। रामोजी 1666 एकड़ में फैला हुआ है। दुनिया के सबसे बड़े स्टूडियो परिसर का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड इसके नाम है। इस फिल्म स्टूडियो का निर्माण 1996 में तेलुगु फिल्म निर्माता रामोजी राव ने कराया था।

सबसे बड़ी अखंड बुद्ध प्रतिमा

सबसे बड़ी अखंड बुद्ध प्रतिमा

दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे बड़ी अखंड बुद्ध प्रतिमा भी हैदराबाद में ही है। हुसैन सागर झील के बीचो-बीच खड़ी यह मूर्ति चट्टान के एक टुकड़े से बनी है। यहां तक केवल नाव से पहुंचा जा सकता है। इस विस्मयकारी प्रतिमा का वजन लगभग 450 टन है और इसकी ऊंचाई 18 मीटर है।

इतिहास के सबसे अमीर निज़ाम मीर उस्मान अली खान का घर। Photo by Abhay Ravindran / Unsplash

इतिहास के सबसे अमीर भारतीय का घर

हैदराबाद के निज़ाम मीर उस्मान अली खान एक वक्त भारत के सबसे अमीर इंसान थे और दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति थे। वह 50 मिलियन पाउंड के हीरे को पेपरवेट बनाकर इस्तेमाल करते थे। कहते हैं कि इनके पास एक 'छोटा कोहिनूर' भी था, जिसका वजन 340 कैरेट बताया जाता है। उसे निजाम हीरा कहा जाता था। इसके अलावा निजाम के पास बेशुमार दौलत थी।

Documenting Hyderabad
खास मकसद के लिए बनाई गई थी चारमीनार। Photo by Snehal Krishna / Unsplash

सबसे मशहूर चारमीनार

हैदराबाद की पहचान है चारमीनार। इसका निर्माण एक खास मकसद से किया गया था। अधिकांश ऐतिहासिक स्मारकों के उलट चारमीनार को किसी निजाम या राजा ने नहीं बनवाया था। यह कुली कुतुब शाह ने नागरिकों को घातक प्लेग से बचाने के लिए सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना के संकेत के रूप में बनाया गया था।

प्राकृतिक मोतियों का शहर

हैदराबाद को अक्सर मोतियों का शहर कहा जाता है क्योंकि यह भारत में प्राकृतिक मोतियों का उत्पादन करने वाले शीर्ष शहरों में से एक है।

स्वादिष्ट बिरयानी का स्वर्ग Photo by Mario Raj / Unsplash

स्वादिष्ट बिरयानी का स्वर्ग

हैदराबाद अपनी बिरयानी के लिए भी बेहद मशहूर है। इसे बिरयानी का स्वर्ग कहें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। हैदराबाद में मेहमानों को विभिन्न प्रकार की सुगंधित बिरयानी परोसी जाती है। शहर में बिरयानी की 26 से अधिक किस्में तैयार की जाती हैं। हैदराबादी चिकन दम बिरयानी और हैदराबादी जाफ़रानी बिरयानी इनमें से कुछ प्रमुख नाम हैं।

Crown On A Table
बेशकीमती कोहिनूर का शहर Photo by Church of the King / Unsplash

बेशकीमती कोहिनूर का शहर

हैदराबाद वही शहर है, जहां दुनिया के सबसे मशहूर कोहिनूर की उत्पत्ति हुई थी। दुनिया में सबसे बेशकीमती और मूल्यवान 105 कैरेट के कोहिनूर हीरे का खनन यहां गोलकुंडा के पास ही किया गया था। जब भारत में अंग्रेजों का राज था तो वो इसे अपने साथ ले गए। आजकल ये ब्रिटेन की महारानी के ताज को शोभा बढ़ाता है।

दुनिया का सबसे बड़ा स्नो पार्क

निजामों के शहर के बारे में यह एक और मजेदार तथ्य है। इस पुराने भारतीय शहर में दुनिया का सबसे बड़ा स्नो पार्क भी है। स्नो-थीम वाला ये पार्क 3 एकड़ के विशाल एरिया में फैला हुआ है। बच्चे और बड़े,  सभी के लिए यहां असंख्य मजेदार राइड्स हैं।

Comments

Latest