Skip to content

पीटरसन भी हुए फैन दौड़ने वाले इस भारतीय युवा के

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी केविन पीटरसन भी प्रदीप के फैन हो गए हैं। उन्होंने कापड़ी का वीडियो रिट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या इंसान है! यह आपके सोमवार की सुबह शानदार बना देगा।'

भारतीय सेना में भर्ती होने की ख्वाहिश रखने वाले नोएडा के एक 19 वर्षीय युवा प्रदीप मेहरा का सड़कों पर दौड़ते हुए एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। प्रदीप सुबह मैक्डॉनल्ड्स में काम करने जाता है। उसका घर वहां से 10 किलोमीटर दूर है। रात को लौटते वक्त वह यह दूरी दौड़ते हुए तय करता है। घर पहुंचने के बाद भाई के लिए खाना बनाता है।

वह सेना में भर्ती होना चाहता है इसलिए रोज रात को इसी तरह 10 किलोमीटर की दौड़ लगाता है।फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने प्रदीप का वीडियो बनाया था। पसीने से लथपथ दौड़ लगाते हुए देख विनोद ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की थी, लेकिन प्रदीप ने इसे ठुकरा दिया था। इस दौरान विनोद ने प्रदीप से बातचीत भी की। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे खूब पसंद किया।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest