विदेशी ने Instagram पर बनाया सांभर, साउथ इंडियन बोले - वाह शानदार!
भारतीय डिश को बनाने के कई तरीके होते हैं। कोई किसी डिश को कैसे पकाता है तो कोई कैसे। इतनी सामग्री और मसाले हैं कि हर कोई अपने अपने अनुसार एक ही डिश को बनाकर तैयार करता है। कुछ लोगों के लिए तो उस डिश को बनाना चुनौतीपूर्ण भी बन जाता है। हालांकि उनके लिए वो डिश बनाना समस्या नहीं होती जो उस डिश को बनाने में माहिर होते हैं या फिर यू कहें कि उस डिश को वो आए दिन बनाते रहते हैं।
चलिए छोड़िए मुद्दे पर आते हैं। दरअसल एक इंस्टाग्राम यूजर हर तरह के भारतीय व्यंजन बनाने के तौर तरीकों को बदलने में लगा हुआ है। जेक ड्रायन नाम के यह यूजर भारतीय व्यंजनों को अपने समर्थकों को अवगत करा रहे हैं। आलू गोभी की सब्जी से लेकर मसाला डोसा जैसी चीजें बनाकर अपने समर्थकों को दिखाना और उनके बारे में बताना जेक बखूबी करते हैं। बीते दिनों जेक की सांभर चावल बनाने वाली एक वीडियो ने कई लोगों को चौंका दिया है।