इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि भारत का बच्चा बच्चा अपनी मास्टर डिग्री के लिए विदेश जाने का सपना देखता है। विदेशों में टॉप क्लास एजुकेशनल प्रोग्राम इसके पीछे की बड़ी वजह हैं। भारत भले ही एक उभरती अर्थव्यवस्था है, लेकिन भारत में आज भी स्टूडेंट्स प्रोग्राम्स की कमी महसूस होती है और इस कमी की पूर्ति बच्चे विदेशों में खोजते हैं।
ऐसे में बच्चे विदेशों में पढ़ाई करने का फैसला करते हैं और वहां पढ़ाई करने चले भी जाते हैं, लेकिन सबसे बड़ी समस्या भारतीय स्टूडेंट्स के लिए विदेशों में खानपान की है। दरअसल, भारत विविधताओं से भरा देश है, जहां कई भाषाएं बोली जाती हैं, जहां दुनिया के छह बड़े धर्म बसते हैं, जहां परपराएं, संस्कृति आज भी आम जीवन के मन से जुड़ी हैं। ऐसे में आज कल के स्टूडेंट जब विदेश जाते हैं, तो उनको सबसे बड़ी समस्या खानपान की होती है। वो विदेश में मिलने वाले खान पान को अपना नहीं बना पाते और दाल चावल और पनीर बटर मसाला खोजने में काफी समय बर्बाद कर देते हैं।
इसलिए आप ऐसा क्या करें कि आपको कम से कम खाने पीने की समस्या का सामना तो ना करना पड़े। इसके लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं, पांच बड़े आसान टिप्स, जिनकी बदौलत आप विदेश में भी घर जैसा महसूस करेंगे।