ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरियन लेबर पार्टी ने संसद के उच्च सदन की सदस्य कौशल्या वाघेला को पार्टी से निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वाघेला ने पिछले सप्ताह अपनी ही पार्टी में भ्रष्टाचार के कुख्यात रेड शर्ट मामले की जांच के पक्ष में प्रस्ताव पर मतदान किया था। पार्टी की स्थिति से विपरीत जाना पार्टी नियमों के खिलाफ है।
गुजरात में जन्मीं वाघेला को ऑस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी (ALP) के आंतरिक विवाद न्यायाधिकरण के पास भेजा जाएगा। अगर उन्हें दोषी पाया जाता है तो पार्टी से द्रोह प्रदर्शित करने के लिए उन्हें निष्कासित कर दिया जाएगा। वहीं, वाघेला ने पार्टी के इस फैसले की आलोचना की है। इसे लेकर उन्होंने ट्विटर पर एक बयान भी साझा किया।