यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) ने अमेरिका-भारत साझेदारी के 75 साल का जश्न मनाते हुए अपने 2022 वार्षिक लीडरशिप समिट की तारीखों की घोषणा की है। USISPF का यह कार्यक्रम 18 जुलाई कों एक हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया जाएगा।। इस साल USISPF भारत में वैश्विक वित्तीय निवेश और अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं में उनके असाधारण नेतृत्व के लिए वारबर्ग पिंकस के सीईओ चिप काये और रीन्यू पावर के संस्थापक अध्यक्ष और सीईओ सुमंत सिन्हा को ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड 2022 से सम्मानित करेगा।

पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए USISPF बोर्ड के अध्यक्ष जॉन चेम्बर्स ने कहा कि इस वर्ष हम USISPF बोर्ड के दो सदस्यों को अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए सम्मानित करेंगे। चिप काये और सुमंत सिन्हा अधिक महत्वपूर्ण अमेरिका-भारत आर्थिक साझेदारी के लिए अथक पैरोकार रहे हैं और हम अपने बोर्ड में उनके नेतृत्व के लिए आभारी हैं।
USISPF के अध्यक्ष और सीईओ मुकेश अघी ने कहा कि यह चिप थे, जिन्होंने दो दशक पहले भारती एयरटेल में वारबर्ग पिंकस के निवेश का नेतृत्व किया था और सुमंत नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा उद्योग में एक नेता के रूप में उभरे हैं। सुमंत ने एक उद्यमी के रूप में रिन्यू का निर्माण किया, विश्व स्तरीय शासन स्थापित किया और प्रमुख अमेरिकी निवेशकों को भारतीय अक्षय ऊर्जा में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया। हम इन दोनों नेताओं को 2022 USISPF ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड्स देने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
बता दें कि चिप काये ने पिछले दो दशकों से वारबर्ग पिंकस का नेतृत्व किया है। चिप काये के नेतृत्व में वारबर्ग पिंकस ने 1994 में अपना पहला एशिया कार्यालय खोला था, जिससे अन्य वैश्विक निजी इक्विटी फर्मों के लिए इस क्षेत्र में प्रवेश करने का मार्ग प्रशस्त हुआ। इस पुरस्कार को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपने वारबर्ग पिंकस इंडिया के सहयोगियों के साथ इस सार्थक मान्यता के लिए अपना आभार साझा करता हूं, जिन्होंने 25 से अधिक वर्षों से इस क्षेत्र में नवीन कंपनियों के साथ साझेदारी करके विकास उत्प्रेरक की भूमिका निभाई है। हम भारतीय उद्यमियों के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे संबंधों की सराहना करते हैं।
वहीं सुमंत सिन्हा ने 2011 में रिन्यू पॉवर की स्थापना की और इसे भारत की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा कंपनी बनने के लिए विकसित किया है। रिन्यू पॉवर अब भारत की कुल बिजली का लगभग 2% सालाना उत्पन्न करता है और ऐसा करने से एक वर्ष में भारत के कार्बन उत्सर्जन का आधा फीसदी कम करने में मदद मिलती है। पुरस्कार को स्वीकार करते हुए सुमंत ने कहा कि मैं USISPF 2022 लीडरशिप अवार्ड को स्वीकार करने के लिए बहुत सम्मानित और विनम्र हूं। इस मान्यता को और अधिक सार्थक बनाया गया है क्योंकि यह ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और भारत दोनों में व्यवसाय सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं।