भारत अमेरिकी बिजनेस मैग्जीन फोर्ब्स की ओर से हाल ही में जारी इस साल दुनिया की ताकतवर महिलाओं की 18वीं सालाना सूची में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कैमला हैरिस को दूसरा स्थान मिला है। इस साल फोर्ब्स की सूची में स्थान पाने वालों में 30 देशों की महिलाएं शामिल हैं जो फाइनैंस, तकनीक, राजनीति, मनोरंजन आदि क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही हैं। इस लिस्ट में पहला स्थान अमेजॉन वेबसाइट के फाउंटर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट (MacKenzie Scott) को मिला है। वह दुनिया की सबसे अमीर हस्तियों में से एक है।

गौरतलब है कि फोर्ब्स हर साल दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की सूची जारी करती है। और इस साल शक्तिशाली महिलाओं की 18वीं सालाना सूची में राजनीति और कूटनीति की श्रेणी में कमला हैरिस ने टॉप 2 में जगह बनाई है। बता दें कि अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। उनकी मां श्यामा गोपालन हैरिस का जन्म भारत के चेन्नै में हुआ था। उनके पिता डॉनल्ड हैरिस जमैका के रहने वाले हैं। कमला हैरिस ऑकलैंड में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री ली है और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। हैरिस ने साल 2017 में कैलिफोर्निया से संयुक्त राज्य सीनेटर के रूप में शपथ ली थीं। वो ऐसा करने वाली दूसरी अश्वेत महिला थीं।