भारत में US वीजा की लंबी वेटिंग पर व्हाइट हाउस का बड़ा बयान, जगी उम्मीदें

भारतीयों को अमेरिकी वीजा मिलने में हो रही लंबी देरी पर व्हाइट हाउस की ओर से बड़ा बयान आया है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि भारत में वीजा देरी की समस्या से बाइडन प्रशासन अच्छी तरह से वाकिफ है और वीजा की मांग पूरा करने की दिशा में प्रयासरत है। दरअसल वर्तमान में वीजा लेने वालों को 1,000 से अधिक दिनों तक का इंतजार करना पड़ रहा है।

जीन-पियरे ने आगे कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि इस समस्या को सुलझाने की दिशा में हमने काफी प्रगति की है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे से दैनिक समाचार सम्मेलन के दौरान भारत मे अमेरिकी मिशनों में वीजा अपॉइंटमेंट के लिए लंबे वेटिंग पीरियड को लेकर सवाल गिया गया था। इस पर जीन-पियरे ने कहा कि मैं कह सकती हूं कि बाइडेन प्रशासन भारत में वीजा के लंबे अंतराल जैसी समस्याओं के बारे में जानकारी है।