प्रोफेसर लव वार्ष्णेय का इसलिए हुआ व्हाइट हाउस फेलो के रूप में चयन

भारतीय अमेरिकी प्रोफेसर लव वार्ष्णेय का चयन व्हाइट हाउस फेलो के 2022-2023 सत्र के लिए किया गया है। व्हाइट हाउस ने हाल ही में यह घोषणा की। उसके अनुसार लव को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में साइबर और उभरती प्रौद्योगिकी के उप सलाहकार के तौर पर रखा गया है।

व्हाइट हाउस से मिली जानकारी के अनुसार लव वार्ष्णेय अर्बाना-शैंपेन में इलिनोइस विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान और तंत्रिका विज्ञान के प्रोफेसर हैं। Photo by J. Amill Santiago / Unsplash

इस सत्र के लिए देश-विदेश से 15 फेलो का चयन किया गया है जो निजी क्षेत्र, स्थानीय सरकार, शिक्षा, गैल लाभकारी क्षेत्र, मेडिसिन, कानून और सशस्त्र बलों सहित विभिन्न क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हैं। व्हाइट हाउस से मिली जानकारी के अनुसार लव वार्ष्णेय अर्बाना-शैंपेन में इलिनोइस विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान और तंत्रिका विज्ञान के प्रोफेसर हैं।