प्रकृति का अजूबा है ये जुड़वां पर्वत चोटी, एक हिस्सा नेपाल में तो दूसरा भारत में

हम सबके सामने कभी-कभी ऐसा समय जरूर आता है जब जिंदगी बेरंग सी लगने लगती है। लेकिन शुक्रिया प्रकृति का कि हम हर समस्या से उबरने में कामयाब हो जाते हैं। प्रकृति हमें कुछ न कुछ ऐसा जरूर दिखा देती है जो बताता है कि कोई भी समस्या इतनी बड़ी नहीं कि उसके पीछे जीवन का एक अहम हिस्सा बर्बाद कर दिया जाए।

ट्विन सिस्टर्स गिम्मिगेला 1 भारत-नेपाल सीमा पर है तो गिम्मिगेला 2 सिक्किम में। 

यह दुनिया कई आश्चर्य समेटे हुए है। ऐसा ही एक प्राकृतिक अजूबा है गिम्मिगेला चुली जो आपको विस्मय से भर देगा। भारत और नेपाल की सीमा पर स्थित गिम्मिगेला चुली को ट्विन सिस्टर पीक भी कहा जाता है। इसकी ऊंचाई 7350 मीटर या 24,110 फीट है। यह कितनी ऊंची है इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8849 मीटर या 29,030 फीट है।