भारत के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने फ्रांस के राष्ट्रपति के कूटनीतिक सलाहकार व जी20 (G20 शिखर सम्मेलन ) के शेरपा इमैनुएल बॉन के साथ वर्चुअल बैठक की। दोनों नेताओं ने आर्थिक सुधार, वैक्सीन इक्विटी, बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) के मामलों, प्रौद्योगिकी स्थानांतरण, सतत जीवनशैली और जैव विविधता के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने जी20 के परिदृश्य में भारत और फ्रांस के सहयोग की समीक्षा भी की।
CIM & G20 Sherpa @PiyushGoyal held a fruitful virtual meeting with French G20 Sherpa Emmanuel Bonne today.
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) January 24, 2022
Shared insights on economic recovery, vaccine equity, IPR matters, technology transfer, sustainable lifestyles & biodiversity. Also reviewed🇮🇳🇫🇷cooperation in G20 context. pic.twitter.com/lHovTU9G6G
पीयूष गोयल को जी20 के लिए भारत का शेरपा नियुक्त किया गया है। भारत एक दिसंबर 2022 को जी20 की अध्यक्षता संभालेगा और साल 2023 में पहली बार जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन का आयोजन भी करेगा। जी20 एक अंतर सरकारी मंच है जिसके सदस्यों में 19 देश और यूरोपीय संघ (EU) शामिल हैं। यह मंच वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रमुख मुद्दों जैसे वित्तीय स्थिरता, सतत विकास और जलवायु परिवर्तन आदि को संबोधित करता है।
'केवल एक समूह में शामिल होने के लिए एफटीए पर दस्तखत नहीं कर रहे'