Skip to content

ब्रिटेन से वापस आएंगी इंडो-फारसी तलवार समेत ये सात कलाकृतियां

19वीं शताब्दी के दौरान उत्तरी भारत के विभिन्न राज्यों में मंदिरों और धार्मिक स्थलों से छह वस्तुओं को हटा दिया गया था, जबकि सातवीं कृति चोरी हो जाने के बाद उसके मालिक से खरीदी गई थी। सभी कलाकृतियां ग्लासगो संग्रह को उपहार में दी गई थीं।

ग्लासगो स्थित संग्रहालय ने भारत सरकार के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत 14वीं शताब्दी की ऐतिहासिक इंडो-फारसी तलवार समेत सात कलाकृतियां भारत वापस लाई जाएंगी। यह पहल संग्रहालय की ओर से है। ग्लासगो लाइफ म्यूजियम की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार स्वामित्व से जुड़े ऐतिहासाक हस्तांतरण पर भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों के समक्ष हस्ताक्षर किए गए।

ग्लासगो प्रशासन की एक समिति ने अप्रैल में एक सुझाव पर स्वीकृति प्रदान की थी जिसके अंतर्गत ऐतिहासिक महत्व की 51 कृतियों को भारत, नाइजीरिया और अमेरिका को लौटाने की बात थी। बयान में कहा गया है कि ग्लासगो लाइफ म्यूजियम जनवरी 2021 से ही भारतीय कलाकृतियों को लौटाने की दिशा में काम कर रहा है। इस समझौते के बाद सात पुरावशेषों को भारत वापस लाने की राह खुल गई है। इसमें इंडो-फ़ारसी तलवार के साथ ही 11 वीं शताब्दी में कानपुर के एक मंदिर से लिया गया पत्थर का नक्काशीदार दरवाजा भी शामिल है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest