संबंधों की मजबूती के लिए ब्रिटेन की विदेश राज्य सचिव ट्रस पहुंची भारत
ब्रिटेन की विदेश राज्य सचिव और महिला एवं समानता मंत्री एलिजाबेथ ट्रस ने भारत की आधिकारिक यात्रा की। भारत में उनके आगमन पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता की और भारत-यूके वर्चुअल शिखर सम्मेलन 2021 के दौरान प्रधानमंत्रियों के बीच सहमत रोडमैप 2030 की वार्षिक रणनीतिक समीक्षा की।
भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को हुई इस बैठक मे दोनों मंत्रियों ने अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया है। व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, प्रवास और गतिशीलता, शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, जलवायु सहयोग और हरित ऊर्जा के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में परिणाम देने के प्रयासों को और तेज करने पर सहमति व्यक्त की।