ऑस्ट्रेलिया में दो प्रवासी युवतियों की कार झील में गिर जाने से मौत हो गई। निधि लालजी हिरानी और रक्ष्मी प्रेमजी वाघजिहानी की उम्र करीब 20 वर्ष थी। वे चार महीने पहले ही पढ़ाई के लिए आई थीं। पढ़ाई के साथ-साथ काम भी करती थीं।

रविवार सुबह करीब 6.40 बजे दोनों काम पर जा रही थीं, तभी उनकी टोयोटा कोरोला कार बेकाबू होकर झील में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। बाद में पुलिस के गोताखोरों ने कार के शीशे तोड़कर शवों झील से निकाला।