भारतीय मूल की लेखिका मेघना और नित्या बनीं टिन हाउस स्कॉलर
न्यूयॉर्क स्थित टिन हाउस प्रकाशक ने भारतीय अमेरिकी लेखिका मेघना मैसूर और नित्या गुप्ता को 18 अन्य लेखकों के साथ साल 2023 के टिन हाउस समर स्कॉलर्स के रूप में नामित किया है।
पोर्टलैंड, ओरेगन निवासी मेघना मैसूर रचनात्मक लेखन में 2022-23 स्टीनबेक फेलो हैं। उनके प्रोफाइल के अनुसार, वह फिक्शन में ब्रेड लोफ-रोना जाफ स्कॉलर हैं। इसके अलावा मेंडोकिनो कोस्ट राइटर्स कॉन्फ्रेंस स्कॉलर हैं। उन्हें मार्था वाइनयार्ड इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव राइटिंग और द डी ग्रूट फाउंडेशन से भी मान्यता मिली है।
Please join us in celebrating our 2023 #thsw Scholars!!!!! 💐💐💐💐💐
— Tin House (@Tin_House) August 2, 2023
To learn more about these exceptional artists and their work, please visit our Scholars page: https://t.co/hAgPigSGp0 pic.twitter.com/zUb3aMwSID
मेघना ने सात उपन्यास लिखे हैं। दो अन्य उपन्यासों पर वह काम कर रही हैं। इनमें एक उपन्यास अमेरिका में भारतीय अमेरिकी परिवार पर आधारित है। कथा साहित्य के अलावा उन्होंने कई निबंध और कविताएं भी लिखी हैं।
मेघना ने येल विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। हॉलिन्स विश्वविद्यालय से रचनात्मक लेखन में एमएफए किया है। उनकी वेबसाइट के अनुसार, उन्हें कई साहित्यिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
नित्या गुप्ता के बारे में बताएं तो वह कथा लेखक हैं और वर्तमान में विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय में एमएफए उम्मीदवार हैं। वह 2022 जेस्मिन वार्ड फिक्शन पुरस्कार के फाइनलिस्ट में शामिल थीं। उन्हें 2023 डिस्क्वायट साहित्यिक पुरस्कार के लिए चुना गया था।
मिशिगन क्वार्टरली रिव्यू और ग्रिस्ट जर्नल बायो में भी उनके लेख छपे हैं। शिकागो में रहने वाली नित्या ने मिशिगन विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में बीए की डिग्री हासिल की है।
छात्रवृत्ति प्राप्त करने पर मैसूर ने कहा कि एक दक्षिण भारतीय अमेरिकी परिवार के बारे में मेरे उपन्यास के लिए यह समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं प्रतिभाशाली कलाकारों के समुदाय के लिए आभारी हूं।