Skip to content

केरल के 2 प्रवासी युवा आयरलैंड में डूबे, दोस्तों के साथ झील में तैरने गए थे

आयरलैंड की सरकारी टीवी आरटीई के अनुसार, मृतक किशोरों की पहचान रूवेन साइमन और जोसेफ सेबेस्टियन के रूप में हुई है। सभी छह लड़के झील में तैरने के लिए सोमवार की शाम डेरी के बाहरी इलाके एनाघ लॉफ में गए थे। कुछ लड़के झील में उतर गए और डूब गए।

उत्तरी आयरलैंड की एक झील में डूबकर दो प्रवासी भारतीय लड़कों की मौत हो गई। दोनों की उम्र 16 साल थी। वो मूल रूप से केरल के रहने वाले थे। ये दोनों अपने चार अन्य दोस्तों के साथ झील में तैरने के लिए गए थे, उसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस और बचाव दल ने उन्हें पानी से निकाला। एक अन्य लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी तीन लड़के सुरक्षित हैं।

आयरलैंड की सरकारी टीवी आरटीई के अनुसार, मृतक किशोरों की पहचान रूवेन साइमन और जोसेफ सेबेस्टियन के रूप में हुई है। सभी छह लड़के झील में तैरने के लिए सोमवार की शाम डेरी के बाहरी इलाके एनाघ लॉफ में गए थे। कुछ लड़के झील में उतर गए और डूब गए। उत्तरी आयरलैंड पुलिस ने बताया कि हादसे की खबर मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर तुरंत ही एम्बुलेंस, डॉक्टर, आपातकालीन दल और अन्य अधिकारियों को भेजा गया।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest