Travel Tips: सितंबर में स्वर्ग से कम नहीं होते ये पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं

भारत में यूं तो पर्यटन स्थलों की भरमार है। हर तरह के पर्यटक के लिए यहां विकल्प उपलब्ध हैं। वहीं सितंबर का महीना ऐसा होता है जब यहां के कई स्थलों की खूबसूरती इतनी बढ़ जाती है कि यहां पहुंच कर लगता है कि यदि स्वर्ग होगा तो ऐसा ही होगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी की कुछ जगहों के बारे में जहां जाने के लिए सितंबर का महीना परफेक्ट रहेगा।

स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश Photo by bhargav emani / Unsplash

स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश

पर्वतराज हिमालय की ऊंचाइयों में स्थित स्पीति घाटी भारत के सबसे ठंडे स्थानों में से एक है। 12500 फीट की ऊंचाई पर स्थित स्पीति घाटी चारों ओर से हिमालय से घिरी हुई है। सितंबर के महीने में यहां की खूबसूरती देखने वाली होती है। यहां की झीलें, दर्रा और नीला आसमान आपका मन मोह लेने के लिए काफी हैं। छोटे-छोटे बौद्ध मठों से घिरी इस घाटी की ट्रिप के लिए सितंबर का महीना सबसे बेहतरीन माना जाता है।