आज आपको भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के एक प्राचीन मंदिर के बारे में बताएंगे, जो धार्मिक और ऐतिहासिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। हजारों साल पुराने इस मंदिर की भव्यता और वास्तुकला दुनियाभर के जानकारों के लिए एक पहेली बनी हुई है। इस मंदिर को विश्व के सात अजूबों के लिए भी नामित किया जा चुका है।

मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण देवराज इंद्र ने करवाया था। इस मंदिर की आधुनिक संरचना का निर्माण सातवीं शताब्दी में हुआ था। इसके बाद मुस्लिम शासकों ने इसे ध्वस्त कर दिया, फिर 16वीं शताब्दी में इसका दोबारा निर्माण किया गया।