Skip to content

अटलांटा के मंदिर में आयोजित होगा भगवान वेंकटेश्वर का दिव्य विवाह

अटलांटा भक्तों के लाभ के लिए कल्याण उत्सवम करने के लिए HTA में तैयारी जोरों पर है। श्रीनिवास कल्याणम तिरुमला में आयोजित कल्याणोत्सवम की तर्ज पर मनाया जाएगा। भक्तों के लिए यह एक दुर्लभ अवसर है जब वे भगवान और उनकी पत्नी भूदेवी और श्रीदेवी की दिव्य शादी का हिस्सा बन सकते हैं।

भारत स्थित तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) 9 जुलाई को अटलांटा के हिंदू मंदिर (रिवरडेल) में पत्नी श्रीदेवी और भूदेवी के साथ भगवान वेंकटेश्वर की दिव्य विवाह, श्रीनिवास कल्याणम का आयोजन करने जा रहा है। तिरुमाला मंदिर में पूजा करने वाले अर्चक, लाइव नादस्वरम के साथ HTA (हिंदू टेंपल अटलांटा) पुजारियों के सहयोग से श्रीवरी कल्याणम का आयोजन करेंगे।

मंदिर की ओर से सभी भक्तों को दिव्य विवाह में शामिल होने और दिव्य जोड़े का आशीर्वाद लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। कल्याणम उत्सव सभी वरदानों के दाता वेंकटेश्वर स्वामी और श्री देवी व भूदेवी से आशीर्वाद प्राप्त करने का एक दिव्य अवसर है। कल्याणम उत्सव का एकमात्र उद्देश्य विश्व की सुरक्षा और समृद्धि है।

कल्याणम समारोह में विशिष्ट हिंदू विवाह की दिलचस्प परंपराएं पूर्ण की जाती हैं। इनमें भागवत प्रार्थना, विश्वकसेन प्रार्थना, सभा प्रार्थना, गुरु परम्परा प्रार्थना, दैव प्रार्थना, विश्वकसेन आराधना, वासुदेव पुण्यवचनम, रक्षाबंधन, यज्ञोपवीतधारण, वस्त्र समर्पण, महासंकल्पम, कन्यादानम, मंगलास्तकम, मांगल्य पूजा, माला परिवर्तन, अक्षरोपनाम, वेद विन्नपम और महासीरवादम शामिल हैं।

कल्याणम उत्सव के भगवान वेंकटेश्वर कलयुग में साक्षात देव हैं और उनमें मानव जाति का नेतृत्व करने तथा उसे सही मार्ग पर ले जाने की शक्ति निहित है। अंततः यही मोक्ष प्राप्ति का मार्ग भी है। अटलांटा भक्तों के लिए कल्याणम उत्सव करने की खातिर HTA में तैयारी जोरों पर है। अटलांटा में श्रीनिवास कल्याणम तिरुमला में आयोजित कल्याणोत्सवम की तर्ज पर मनाया जाएगा। भक्तों के लिए यह एक दुर्लभ अवसर है जब वे भगवान और उनकी पत्नी भूदेवी और श्रीदेवी की दिव्य शादी का हिस्सा बन सकते हैं।

भगवान बालाजी और उनकी पत्नी श्रीदेवी और भूदेवी की दिव्य शादी तिरुपति मंदिर के सबसे प्रसिद्ध अनुष्ठानों में से एक है। अमेरिका में भारतीयों के अनुरोध पर TTD ने 18 जून से कई श्रीवरी कल्याणम की मेजबानी की है और तिरुपति की यात्रा करने में असमर्थ अनिवासी भारतीयों के लिए अमेरिका के कई शहरों में भक्तिपूर्ण उत्साह का सफलतापूर्वक आयोजन किया है। TTD के पुजारी दिव्य विवाह अनुष्ठान के लिए भगवान बालाजी, देवी श्रीदेवी और भूदेवी के विग्रह और व अन्य सामग्री लाते हैं।

कल्याणम उत्सव सैन फ्रांसिस्को, सिएटल, डलास, सेंट लुइस, शिकागो, न्यू ऑरलियन्स के अलावा वाशिंगटन डीसी आयोजित किया जा चुका है। TTD भारत और विदेशों में कल्याणम उत्सव का आयोजन सनातन धर्म और भक्ति के प्रचार-प्रसार के लिए करता है। इसका एक उद्देश्य आध्यात्मिक मूल्यों का संवर्धन भी है।

Comments

Latest