भारत और सऊदी अरब सरकार ने दोनों देशों के बीच विशेष सीधी उड़ान शुरू करने का फैसला किया था। इसके तहत भारत सरकार ने सऊदी अरब के साथ एयर बबल समझौता को अंतिम रूप दे दिया है। इस समझौते के चलते पात्र यात्रियों को दोनों देशों की यात्रा करने की अनुमति मिल जाएगी। यह उड़ान 1 जनवरी 2022 से शुरू हो जाएगी।

बता दें कि एयर बबल दो देशों के बीच एक अस्थाई व्यवस्था है। इस तरह की व्यवस्था का मकसद वाणिज्यिक यात्री सेवाओं को फिर से शुरू करना है, अगर नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित हैं। कोरोना महामारी के चलते कई अंतरराष्ट्रीय उड़ान की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।