अमेरिका के राज्य न्यू जर्सी से SAFESEA समूह के अध्यक्ष डॉ. एसवी अंचन को ग्लोबल आई GSA इंडिया @75 एक्सपो 2022 का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। ग्लोबल आई GSA इंडिया @75 एक्सपो 2022 के वाइस चेयरमैनशिप को स्वीकार करने वाले अंचन ने कहा कि भारत को प्रदर्शित करने के इस अनूठे प्रयास का हिस्सा बनना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। वैसे भी हम भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी का जश्न मना रहे हैं।

खास स्थापना समारोह के लिए शिकागो गए डॉ.अंचन ने 22 सितंबर से 25 सितंबर तक इलिनोइस के शेरेटन लिस्ले नेपरविले में आयोजित होने वाले ग्लोबल आई GSA इंडिया @75 एक्सपो 2022 में सफल भारतीय स्वामित्व वाले अमेरिकी व्यवसायों को प्रदर्शित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बता दें कि SAFESEA समूह के कनाडा, डेनमार्क, यूके, भारत, बांग्लादेश, इराक, सिंगापुर और यूएई में कार्यालय हैं। डॉ. अंचन एकमात्र एनआरआई हैं जिनके पास उत्तरी अमेरिका में एक शिपिंग कंपनी है और जिसके पास 20 जहाजों का बेड़ा है जो दुनिया भर में विशेष रूप से यूरोप, मध्य पूर्व और एशिया में सेवा कर रहे हैं।
जीएसए इंडिया @75 एक्सपो के महासचिव रोनाक सोनी ने इस अवसर पर डॉ. अंचन को मेड इन इंडिया-मेड फॉर द वर्ल्ड थीम: ए 100% कॉटन हैंडमेड पेपर मिनिएचर डायरी मेड इन इंडिया प्रस्तुत की। महासचिव रोनाक सोनी ने घोषणा की कि ग्लोबल आई जीएसए इंडिया @75 एक्सपो 2022 का उत्तरी अमेरिका में होने वाला कार्यक्रम 6 अगस्त को फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में आयोजित किया जाएगा। रौनक सोनी ने कहा कि जीएसए एक्सपो कर्टन रेजर एक स्टार स्टडेड एक्शन पैक्ड इवेंट होगा।
स्थापना समारोह की अध्यक्षता करने वाले ग्लोबल आई जीएसए इंडिया @75 एक्सपो इंडिया के अध्यक्ष बिपिन सोनी ने कहा कि जीएसए इंडिया @75 एक्सपो के लिए नई दिल्ली में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जो 11 जुलाई को होगा। बता दें कि बिपिन सोनी गुजरात के शहर अहमदाबाद स्थित SONIZ ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष हैं।
दूसरी ओर ग्लोबल आई जीएसए इंडिया @75 एक्सपो 2022 के यूएसए प्रेसिडेंट डॉ. वीजीपी ने कहा कि एक्सपो के लिए अमेरिका के 8 अलग-अलग शहरों में एक रोड शो 6 जून को आयोजित किया जाएगा। भारत में जीएसए इंडिया @75 एक्सपो रोड शो 11 जुलाई से राजधानी दिल्ली में औपचारिक शुरुआत के साथ 6 शहरों में आयोजित किया जाएगा।