भारतीय अमेरिकी दंपती को राजस्व घपला करने पर मोटा जुर्माना और जेल

सैक्रामेंटो, कैलिफोर्निया में एक भारतीय-अमेरिकी दंपती को कर-संबंधी अपराधों के लिए जेल की सजा मिली है। क्षतिपूर्ति के तौर पर 605,000 अमेरिका डॉलर का जुर्माना भी भरने को कहा गया है, जिसे देने के लिए वे राजी हो गए हैं। यूएस अटॉर्नी फिलिप ए. टैलबर्ट ने सजा की घोषणा की है।

वीरेंद्र महाराज (55) पेशे से व्यापारी है। उसने जानबूझकर राजस्व विभाग को कर अदा नहीं किया।

न्याय विभाग की ओर से मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार वीरेंद्र महाराज (55) पेशे से व्यापारी है। उसने जानबूझकर राजस्व विभाग को कर अदा नहीं किया, जिसके अपराध में उसे अब 364 दिन जेल में बिताने होंगे। महाराज की पत्नी रोज़ालिन आर प्रसाद को 24 महीने के लिए प्रोबेशन में रहना होगा क्योंकि वह भी राजस्व घपले में शामिल थी। दोनों को पिछले साल के 9 दिसंबर को दोषी करार दिया गया था।