एक बड़ी कामयाबी के तौर पर कनाडा पुलिस ने कभी खालिस्तान समर्थक रहे रिपुदमन सिंह मलिक (75) की हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। रिपुदमन सिंह की 14 जुलाई को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम टैनर फॉक्स और जोस लॉपेज हैं।
गिरफ्तारी के बाद एक स्वाभाविक सवाल यह है कि आखिर कौन हैं मलिक को मारने वाले। पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार टैनर फॉक्स की उम्र 21 साल है जबकि लॉपेज 23 का है। दोनों का इतिहास हिंसक अपराध का रहा है। फॉक्स ब्रिटिश कोलंबिया में एबॉट्सफोर्ड से है। यह शहर गैंग हिंसा के लिए जाना जाता है। फॉक्स को इससे पहले नवंबर 2019 में एबॉट्सफोर्ड पुलिस ने पार्किंग में चाकूबाजी के इल्जाम में गिरफ्तार किया था। उस समय वह 19 साल का था और उसने जिस पर हमला किया था उसकी उम्र 17 साल की थी।