Skip to content

तालिबान ने महिला मामलों के मंत्रालय में महिलाओं के प्रवेश पर लगाई रोक

अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद वहां महिलाओं को लेकर पाबंदियां लगाई जा रही हैं। तालिबान देश में शरिया कानून लागू कर रहा है, जिसका लोग विरोध कर रहे हैं।

अफगानिस्तान में तालिबान की हुकूमत आने के बाद लगातार महिलाओं पर पाबंदियां बढ़ती जा रही हैं। अब तालिबान ने अफगानिस्तान के महिला मामलों के मंत्रालय (Ministry of Women Affairs) में महिलाओं के प्रवेश को बैन कर दिया है। अब मंत्रालय में सिर्फ पुरुष कर्मचारी ही एंट्री कर पाएंगे।

हाल ही में 4 महिलाओं ने मंत्रालय में प्रवेश करने की कोशिश की थी, लेकिन तालिबान ने उन्हें रोक दिया। कुछ दिनों पहले तालिबान के एक मंत्री ने कहा था कि महिलाओं को ऐसे खेल नहीं खेलने चाहिए, जिसमें वे अपने शरीर को पूरी तरह न ढक पाएं. हालांकि इसके बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ ने एक रेडियो इंटरव्यू में कहा कि बोर्ड महिलाओं के क्रिकेट खेलने को लेकर चर्चा कर रहा है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest