भारत के इस राज्य में है एशिया का सबसे बड़ा फॉसिल पार्क, एक बार जाना तो बनता है

भारत के पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश की जब भी बात होती है तो अधिकतर लोगों के दिमाग में पहाड़, मैगी और चाय की तस्वीर उभरती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हिमालयी क्षेत्र पुरातात्विक आश्चर्यों से भरा हुआ है। यहां के कुछ हिस्से तो ऐसे हैं जिनके अतीत के बारे में हमें अभी तक ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया है।

सुकेती पार्क में प्रदर्शनी के लिए कई तरह के फॉसिल लगाए गए हैं। 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की नाहन तहसील में एक गांव पड़ता है सुकेति। यह गांव पूरी दुनिया के पुरातत्वविदों के लिए आश्चर्य का विषय रहा है। इसके पीछे का कारण यह है कि यह क्षेत्र कुछ बेहतरीन पुरातत्व संबंधी खोजों के लिए मशहूर है।