अब इस देश में महात्मा गांधी की मूर्ति पर हमला, भारत ने कहा- कड़ी कार्रवाई हो

पूर्वी अफ्रीका में 115 द्वीप समूह के देश सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ दुव्यर्वहार किया गया है। जानकारी के मुताबिक विक्टोरिया में मौजूद पीस पार्क में महात्मा गांधी के साथ नेल्सन मंडेला की भी मूर्ति थी जिसके साथ भी अभद्रता की गई।

सेशेल्स में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने इस मामले की कड़ी निंदा की है और उम्मीद जताई है कि जल्द से जल्द अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। उच्चायोग ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि सेशेल्स प्रशासन खबर सामने आने के बाद से ही एक्शन मोड में है। हम सेशेल्स के अधिकारियों का त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद करते हैं। हमें उम्मीद है कि अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।