Skip to content

भारतवंशी संगठन के कार्यक्रम में आईं स्टैमफोर्ड की मेयर, सराहना भी की

साल 2022 के लिए गतिविधियों का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय महावाणिज्य दूत रणधीर कुमार जायसवाल ने किया था। इस दौरान कई संगठनों के नेतृत्वकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में न्यूयॉर्क में भारत के उप महावाणिज्य दूत डॉ. वरुण जेफ भी शामिल हुए थे।

स्टैमफोर्ड (वाशिंगटन) की मेयर कैरोलिन साइमंस बीते दिनों ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपल ऑफ इंडियन ओरिजिन (GOPIO) के कनेक्टिकट चैप्टर की 2022 गतिविधियों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। यहां उन्होंने कहा कि कनेक्टिकट चैप्टर स्टैमफोर्ड के लिए बहुत महत्वपूर्ण सेवा संगठन है।

साल 2022 के लिए गतिविधियों का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय महावाणिज्य दूत रणधीर कुमार जायसवाल ने किया था। इस दौरान कई संगठनों के नेतृत्वकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में न्यूयॉर्क में भारत के उप महावाणिज्य दूत डॉ. वरुण जेफ भी शामिल हुए थे। उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और रूस के हमले की वजह से यूक्रेन में मारे गए लोगों के लिए कुछ क्षण के लिए मौन के साथ हुई। GOPIC कनेक्टिकट चैप्टर  के उपाध्यक्ष प्रसाद चिंतलपुडी ने कहा कि यह संगठन समान विचारधारा वाले लोगों का समूह है और सेवा को समर्पित है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest