गंभीर आर्थिक संकट के बीच भारतीय कारोबारी की पहल, श्रीलंका में लोगों तक पहुंचा रहे भोजन
संजय बैद साल 1999 से श्रीलंका में रह रहे हैं। देश में बने खाद्य संकट के बीच संजय बैद लगभग 20 टन भोजन वितरित कर रहे हैं। बता दें कि श्रीलंका में विदेशी मुद्रा की कमी के कारण ईंधन और रसोई गैस जैसे की बड़ी किल्लत के हालात बन गए हैं। आर्थिक संकट के कारण दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की गंभीर कमी हो गई है।
